रविवार, अगस्त 15, 2021

स्वतंत्रता दिवस २०२१

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आप सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏻💐

भारत की आजादी में अपना योगदान देने वाले उन तमाम सपूतों को नमन।जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की आजादी में अपने आप को पूरी तरह से झोंक दिया। जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी अपने घुटने नहीं टेके। वह सतत संघर्षशील रहे। उनकी आंखों में बस एक ही सपना था कि एक दिन हमारे देश में भी स्वतंत्रता का सूर्योदय दीप्तिमान होगा। 

उन महान सपूतों ने अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिता दिया। सिर्फ इस उम्मीद के लिए कि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्र रूप से अपना जीवन निर्वाह करेंगी। ऐसे न जाने कितने वीर सपूत हुए जो पूरे जीवन भर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते रहे और अंततः एक भी दिन, बिना स्वतंत्रता के, जिये हुए ही, शहीद हो गए। ऐसे महान सपूतों को आज पूरा देश हृदय से प्रणाम करता है।

आज के इस पावन पर्व पर उन तमाम ज्ञात और अज्ञात सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारी स्वतंत्रता मोल ली है।💐🙏🏻

हमारे देश के वीर शहीदों ने जो स्वप्ने देखा था, उसे पूरी निष्ठा से संपन्न किया और आज हम एक आजाद देश के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने जो कसमें खाई थी, जो स्वप देखे थे, उसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया, लड़े, शहीद हुए और अंततः अपना संकल्प पूरा किया और देश को आजादी दिलवाई।

जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता मोल ली हो। वह स्वतंत्रता की उपेक्षा नहीं कर सकता है। स्वतंत्र होने के बाद एक संपन्न देश के रूप में स्वयं को स्थापित करना भारत की नई चुनौती है। इसमें हम सभी देशवासियों को मिलकर सहयोग करने की आवश्यकता है। 

आज के दिन हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्पशील एवं प्रतिबद्ध होना होगा।


एक बार पुनः आप सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

🙏🏻

#स्वतंत्रता_दिवस2021

#HappyIndependeceDay2021

💐🙏🏻🇮🇳

© पवन कुमार यादव

कोई टिप्पणी नहीं: