ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, दिसंबर 27, 2021

दिसम्बर की शिकायत | December Ki Shikayat | PAVAN KUMAR YADAV

जिन्दा हैं उसकी यादों में, या उसने भुलाया होगा!

फिर लौटकर देखतें हैं, शायद उसने बुलाया होगा!!


मेरे साथ रहना अब, उसको अच्छा नहीं लगता!

जरूर किसी ने उसे, नींद से जगाया होगा!!


प्यार का क्या है, वह तो मिल जाएगा देर सबेर!

अफसोस ये है कि उसने, महीनों गवांया होगा!


अब नहीं करती वो सर्द-दिसम्बर की शिकायत!

फिर किसी 'पवन' ने उसे, सीने से लगाया होगा!!


© Pavan Kumar Yadav



December|Pavan

बुधवार, अक्तूबर 04, 2017

बड़ी बात


ठोकर खाकर तो कई बार उठ सकते हैं।
नजरों से गिरकर सम्हलना बड़ी बात है।।

उड़कर तो परिन्दे भी छू लेते हैं बुलंदियां।
जमीं से आसमान चूमना बड़ी बात है।।

मुकाम टूटे मार्गों से भी हासिल होगा पर।
लीक से हटकर नई राह बनाना बड़ी बात है।।

इस दौर की स्वार्थी सफलता का त्याग कर।
अपनी हार से दुनिया को जीताना बड़ी बात है।।

हाल-ए-दिल अंदाज-ए-बयां सबको है मालूम।
अल्फाजों को समेटकर गज़ल कहना बड़ी बात है।।

रिक्वेस्ट,अनफ्रेंड,ब्लॉक ये सब तो फैशन है।
मुरझाए फूल किताबों में मिलना बड़ी बात है​।।

Pavan Kumar Yadav

  • अमर उजाला द्वारा चलाए गए काव्य अभियान में भी यह गजल पब्लिश हो चुकी है। उसे आप बड़ी बात पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
  • उपरोक्त गजल दैनिक जागरण की वीथिका के लखनऊ जागरण में प्रकाशित हो चुकी है :


शुक्रवार, जनवरी 01, 2016

कुछ जख़्म

कुछ ज़ख्म यादो ने दिया,
कुछ तन्हा रातों ने दिया!
दुखता था हर बार उसे,
पर 'बेवफा' कहने दिया!!

बड़े गौर से अमल में लाती थी,
मेरी हर मशविरा मग़र!
दोस्तदार-ए-दुश्मन ने,
इकरार-ए-मोहब्बत रहने दिया!!

हमेशा मेरे वफ़ा की तौहीन
करती रही उसकी मजबूरियां!
सम्हल जाता मैं पर उसने
इनकार-ए-मोहब्बत रहने दिया!!



दोस्तदार-ए-दुश्मन-Lover


Written by- PAVAN KUMAR YADAV

सोमवार, दिसंबर 14, 2015

गज़ल


क्या सुनोगे किस्सा मेरा,

जो उलझा है तकरार में!

एक रात गुजारी तन्हा,

फिर तेरे इन्तजार में!!


निकला हूँ मैं ढूंढने,

उस पल भर के आशियाने को!

कहाँ वो सुकूं? जो बीत गया,

कालेज के गुलजार में!!


दुनिया यूं ही दीवानी नहीं,

कुछ तो बात है आशिकी में!

जो चिंगारी थी बदले की,

वो भी सम्हल गयी प्यार में !!


लोगो का क्या लेकिन तुम तो,

खेवनहार थे कश्ती के!

क्या होगी ऐसी जिंदगी,

जब तुमने छोड़ दिया मझधार में!!