मंगलवार, अप्रैल 14, 2020

वैश्विक महामारी के दौर में चीन की संदिग्ध भूमिका

आज संपूर्ण विश्व जिस महामारी से जूझ रहा है, उसकी कल्पना मात्र से शरीर के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस प्रकार की वैश्विक महामारी भारतीय युवा अपने जीवन काल में पहली बार देख रहे हैं। इसमें मैं भी शामिल हूं। इतने जटिल और युद्ध जैसे हालात कभी नहीं थे। इस बात में तो कोई संदेह नहीं कि इस वायरस (कोविड-19) कोरोना वायरस का कर्ता-धर्ता देश चीन है। वहीं से यह पूरे विश्व में फैला। आज पूरा विश्व समुदाय इसके सामने घुटने टेके खड़ा है। सभी देश युद्धस्तर पर हाथ-पैर मार रहे हैं। कहीं से भी उम्मीद की किरण निकलती दिखाई नहीं दे रही है।

अब इसे चीन की गलती कहें या लापरवाही। जिसका खामियाजा आज सभी को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि चीन के इतिहास और इसके  रवैया की को देखते हुए इसे गलती नहीं कहा जा सकता। यह चीन की लापरवाही का ही नतीजा है। ज्यादा अच्छा होता कि चीन विश्व समुदाय के सामने आकर माफी मांगते हुए, इसके खतरे से सभी को अवगत कराता और सभी देशों से सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा करता। परंतु उसने ऐसा कुछ न करके सभी को धोखे में रखा। इस पूरे घटना के संबंध में भी उसने उदारत्मक रवैया अपनाने की बजाय अपनी पीठ पर लगी धूल को झाड़ने में लगा रहा। अपनी साफ छवि को बनाने में लगा रहा। हालांकि उसे इसमें भी कहीं से सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर किसी से छिपा नहीं है। जब इस समय सभी देश कोरोना से लड़ने में लगे हैं। तो ऐसे समय में आर्थिक मंदी से सभी देशों की सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ गई हैं। ऐसे में आर्थिक बाजार का गिरना भी स्वाभाविक है। मानो बाजार पर चीन  शुरू से ही अपनी गिद्ध दृष्टि लगाये बैठा था। अभी कुछ ही दिनों पूर्व अमेरिकी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए  चीन ने अमेरिकी कंपनियों के शेयर खरीद लिए। ऐसा ही उसने भारतीय बैंक एचडीएफसी के साथ किया। जब इस बैंक के शेयर अपने निम्नतम स्तर पर थे तब, चीन ने उनकी एक परसेंट हिस्सेदारी खरीद ली। सभी देश इस समय चीन द्वारा जनित कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। और चीन सब कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने पर लगा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में चीन की भूमिका संदिग्ध लगती है। बीच-बीच में अमेरिकी सरकार भी चीन पर आरोप लगाती रहती है। यह आरोप सिर्फ जबान का फिसलना नहीं है, बल्कि यह अमेरिकी सोच का प्रतिबिंब है। अमेरिका चीन की इस करतूत से बौखला आया हुआ है।
चीन द्वारा दी जा रही मदद भी सिर्फ एक दिखावा ही बनकर रह गई है। उनके द्वारा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव आदि देशों को भेजा गया मास्क और सैनिटाइजर बिल्कुल बेकार किस्म का था। जिसे कई बड़े देशों ने वापस भी कर दिया था। चीन पर संदेह करने का एक कारण और है कि वह विश्व समुदाय के समक्ष गलत आंकड़े भी पेश कर रहा है। वह अपने देश के मृतकों की संख्या पर भी पर्दा डाल रहा है। ढ़ाई करोड़ सेलफोन के बंद होने की खबर से चीन पर लगने वाले आरोप को और भी बल प्राप्त होता है। इस वैश्विक महामारी के दौर में चीन को विश्व के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए था परंतु उसने अपनी कुटिल और विस्तार वादी नीति अपनाकर अपनी निकृष्ट सोच का परिचय दिया है। 

कोरोना के इस संकट में संपूर्ण विश्व की निगाहें भारत पर ही टिकी हुई हैं। शुरुआती दिनों में भारत के राजनैतिक दल अपनी महत्वाकांक्षाओं की पुष्टि में लगे हुए थे। जिसके लॉकडाउनन में थोड़ी देरी अवश्य हुई। परंतु बाद में सरकार और जनता द्वारा साथ आकर इस पर काबू करने सफल प्रयास किया गया। इसमें भारत की जनता का योगदान सराहनीय रहा है। जगह-जगह पर लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग दिया। डॉक्टरों द्वारा 16 से 20 घंटे का कार्य काबिले तारीफ रहा है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग के कहीं-कहीं से आहत करने वाले दृश्य भी आ रहे थे। परंतु कुल मिलाकर उनका कार्य सराहनीय रहा है। इस वैश्विक महामारी में सभी विभाग अपने कार्यों को बड़ी ईमानदारी से कर रहे हैं। बस लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका संदेह के घेरे में है। यह अंग्रेजों और राजनीतिक दलों की नीतियों ‛फूट डालो राज करो’ का अक्षरशः पालन कर रहे हैं। इनसे अब उम्मीद भी नहीं रही है। इनसे बेहतर पत्रकारिता तो वह यूट्यूबिये कर रहे हैं, जिनकी सदस्यता भी 1000 से कम है।

मौजूदा हालात में भारत में कोरोना की संख्या 10,000 (पोस्ट लिखने तक) हो गई है। इसमें निरंतर एक तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। हमें अपने ऊपर संयम रखने की आवश्यकता है। संकल्प लें कि अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलेगें। घर में रहें, सुरक्षित रहें। सरकार के आदेशों का पालन करें। हम इस महामारी पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।
धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं: